Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

भारी बारिश के चलते मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित,सीएम धामी ने दी जानकारी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में 15 जुलाई को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक भारी बारिश को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। मुख्यमंत्री धामी ने इसकी सूचना दी है। बता दें कि यह बैठक टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित एक निजी होटल में होनी थी। बैठक में उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों व दो-दो मंत्रियों को शामिल होना था।