Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय तथा घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि घोषणा अनुभाग में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर समयबद्धता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणायें धरातल पर दिखाई दें तथा आम जनता को उसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आम जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती हैं। अतः जन अपेक्षाओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली के सरलीकरण एवं समस्याओं के समाधान की भावना के साथ यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो जनता में सरकार के प्रति विश्वास का भाव जागृत होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण भी त्वरित गति से किया जाए, साथ ही आवेदकों को भी उनके निवेदनों पर की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, संयुक्त सचिव श्री संजय टोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।