Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के सबंध में की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के सबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें आ रही समस्याओं के निदान के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से वार्ता की जायेगी।
उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन एवं मैदानी क्षेत्रों में एक लेन से दो लेन में उच्चीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में 217 करोड़ रूपये़ की अनुमानित लागत की काठगोदाम-भीमताल-देवीधुरा लोहाघाट मोटर मार्ग एवं 176 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के सुवाखोली-भवान सरोट-नगुण मोटर मार्ग के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से उचित व्यवस्था करने के लिए जल्द केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से बातचीत की जायेगी।
बैठक में मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री अमित नेगी, श्रीमती सौजन्या, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग श्री हरिओम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।