Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी

उत्तरकाशी/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुनावैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता,साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा,चारधाम,हवाई सेवाओं समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली,दीवाली,जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत मजबूत,शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोहफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोहफा दिया जाएगा।