Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में हुई गड़बड़ियों एवं रजिस्ट्रियों में की जाने वाली छेड़छाड़ का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर बाद सीएम धामी रजिस्ट्री कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून सोनिका भी मौजूद रहीं।