Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

चमोली हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हुए भावुक

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने पर सीएम धामी भी भावुक हो गए। परिजनों ने रोते -बिलखते अपनों को खोने का दुख प्रकट किया। वहीं सीएम ने परिजनों को सांत्वना दी है। हाथ जोड़े परिवावालों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ढांढस बांधते नजर आए।