Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

हरिद्वार में सीएम धामी का रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार /देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले हरिद्वार शहर में रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के अलावा महिलाओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। विभिन्न तरह के ढोल-नगाड़ों की टीमों ने रोड शो के दौरान धूम मचा दी। वहीं, जनसभा में भी इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवपुरा चौक पर पहुंचे। यहां अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर नमन किया और फिर गाड़ी में रोड शो के लिए सवार हुए। मुख्यमंत्री के रोड शो में आगे-आगे ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते हुए चले। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, शहर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान व प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि शामिल रहे।