Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर: सीएम धामी

रुद्रपुर/देहरादून, न्यूज़ आई : पंतनगर कृषि विवि में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई मंडुए की लस्सी और बर्फी का लुत्फ उठाया. साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत किया और प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया.

मडुआ की लस्सी और बर्फी का सीएम धामी ने चखा स्वाद: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तमाम संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई मडुआ की लस्सी और बर्फी का स्वाद चखा. इसके बाद सीएम धामी ने दूसरे दिन के सम्मेलन का शुभारंभ किया और वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों और किसानों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर है. आज देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी, छात्र और किसान एक मंच पर एकत्रित हुए हैं. इससे किसानों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बजट में किसानों, गरीब और बेरोजगारों का ख्याल रखा गया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार बिना ब्याज के तीन लाख रुपए का ऋण दे रही है, जबकि कृषि यंत्रों और एप्पल मिशन के अंतर्गत बगीचा बनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी और बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागानों में तब्दील कर रही है. सरकार सुगंधित खेती को भी बढ़ावा देने के लिए 6 अरोमा वैली का निर्माण कर रही है.