Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

सीएम ने रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का किया लोकार्पण

रुड़की/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। रुड़की उप जिला चिकित्सालय में 02 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है। जिन 2ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है, उनमें से एक पीएम केयर फंड से निर्मित तथा एक प्लांट की स्थापना सीएसआर मद से की गई है। इसके अलावा 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, श्री संजय गुप्ता, मेयर श्री गौरव गोयल, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।