Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में बादल फटने के स्थान सहित ओजरी और स्यानाचट्टी का हवाई निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास के स्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को युद्धस्तर पर स्थिति को सुधारने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित व्यक्ति का हर संभव मदद दी जाएगी। बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण वहां पर एक निजी होटल का कार्य करने वाले टिनशेड और पलाई के कमरों में रह रहे नौ लोग मलबे और पानी के साथ बह गए थे। वहीं 20 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में बहे लोगों में से दो के शव बरामद हो गए थे।

सीएम ने मांगी राहत बचाव कार्यों की रिपोर्ट
वहीं सात अन्य अभी लापता हैं। उनकी खोज की जा रही है। दूसरी ओर ओजरी में भी यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा बहने के कारण उस पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि वहां पर एनएच विभाग की ओर से 24 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड सहित ओजरी और स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया।