Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया गया ,चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. श्री रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए  प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।