Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने सीएम से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की एवं केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है।