Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले आठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई: सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले आठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। एम्स ऋषिकेश के डॉ. मधुर उनियाल, समाजसेवक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबद्ध उमेश्वर रावत, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खारासोत राजेंद्र सिंह रुक्मणि, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा, एसएसपी अल्मोड़ा कार्यालय के आरक्षी विनोद सिंह कुंवर, आपदा प्रबंधन विभाग अल्मोड़ा के मास्टर ट्रेनर आलोक वर्मा, देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसएल होंडा की मैनेजर मोनिका को इस पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, सामूहिक श्रेणी में जेपीआरआई पुणे के सुमित ढुल व अक्षत बिडोला को दुर्घटनाओं के विश्लेषण के लिए पुरस्कृत किया गया।