Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

सीएम धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. देहरादून में परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इस मौके पर सीएम धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर सीएम धामी ने बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी सभी प्रदेश एवं देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उन सभी अमर शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. वहीं राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।