Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ीं मुश्किलें !

नई दिल्ली:  पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलताओं में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार कराते रहेंगे और इस कारण इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. चाहर पिछले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेले गये तीसरे और अंतिम टी20 मैच  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे. उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था.  चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि चाहर को अभी बीसीसीआई से फिटनेस संबंधी मंजूरी नहीं मिली है. चाहर की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथन ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह बीसीसीआई से फिटनेस मंजूरी मिलने तक एनसीए में ही रहेंगे. चेन्नई ने पिछले महीने बेंगलुरू में हुई नीलामी में चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.