Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

देहरादून, न्यूज़ आई : राजधानी देहरादून में कल 17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों से बड़ी संख्या में संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना था, जिसको लेकर प्रदेश का राजनीतिक माहौल अभी भी गर्म है. राहुल गांधी का ये कार्यक्रम जहां कांग्रेस नेताओं के लिए संजीवनी साबित हुआ तो वहीं बीजेपी ने इस पर तंज कसा, जिसका जवाब कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने स्टाइड में दिया.

कल से कार्यक्रम को लेकर आज 18 जुलाई को कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड प्रदेश मुख्यलाय देहरादून में प्रेस वार्ता की. इस दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि जब भी राहुल गांधी लोगों की आवाज उठाते है, तभी ही भाजपा डर जाती है. बीजेपी ने किसी न किसी तरह से राहुल गांधी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करती हैं. 17 जुलाई के कार्यक्रम में भी बीजेपी ने ऐसा ही करने का प्रयास किया था. हालांकि राहुल गांधी इस तरह के व्यवधान से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

कुमारी शैलजा का कहना है कि कांग्रेस जो छात्रों की आवाज उठा रही है, उसके पीछे की वजह सरकार की नाकामी और उनका निकम्मापन है, जो छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के साथ हुआ उसकी एक बानगी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में देखी गई.

कुमारी शैलजा का आरोप है कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनके इस कार्यक्रम को बीजेपी ने रोकने का पूरा प्रयास किया. कभी ग्राउंड के बहाने तो कभी, उसी समय पर कोई अन्य प्रोग्राम आयोजित कर दिया. ऐसे में एक बड़ा सवाल यही है कि सरकार इतना क्यों डर रही है?