Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आईटीडीए को मजबूत बनाए जाने के लिए बजट का प्राविधान किया जाए: मुख्य सचिव

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आईटीडीए, सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विभागों को दी जाने वाली किसी भी सेवा के लिए सिंगल नीडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए द्वारा सभी विभागों के लिए वेबसाइट एवं ऐप तैयार की जानी है। इसके लिए आईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए स्टेट डेटा सेंटर 2.0 को शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए को मजबूत बनाए जाने के लिए बजट का प्राविधान भी किया जाए। उन्होंने आईटीडीए को निर्देश दिए कि आईटीडीए विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप आने वाले 5-10 सालों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।
मुख्य सचिव ने आईटीडीए को विभागों की वेबसाइट और ऐप को तैयार करने और संचालन के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करे।
इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा एवं श्री दिलीप जावलकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।