Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखण्ड में नई फिल्म नीति को मंजूरी मिलने पर फिल्म निर्माता निर्देशकों ने जताया आभार

देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखण्ड में नई फिल्म नीति को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों में उत्साह का माहौल हैं। इसी क्रम में आज सूचना भवन में सूचना अपर निदेशक श्रीमान आशीष त्रिपाठी जी व संयुक्त निदेशक सूचना श्रीमान नितिन उपाध्याय जी को उत्तराखंड में सबसे बेहतरीन फिल्म पॉलिसी लाने पर हमारे उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया ।
इस दौरान बधाई देने वालों में कलर्ड चेकर्स फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता श्री वैभव गोयल जी, फिल्म निर्देशक कांता प्रसाद जी, पोथली फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री रवि ममगाईं जी, अनन्या फिल्म्स के निर्माता व फिल्म एडिटर मोहित कुमार जी, फिल्म अभिनेता श्री बृजेश भट्ट जी, हमारे प्रोडक्शन हेड श्री क्षितिज सिंह जी, बेहतरीन रैपर निखिल नाहर जी, हाल ही में ऋषिकेश में शूट हो रही राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म से जुड़े सहयोगी भी मौजूद रहे।