Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

न्यूज़ आई : साल 2022 में जब से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं तब से वह हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. अब उन्होंने अपने उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट  गौतम अडानी आज कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर आए गए. उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया था. एक समय पर उनकी कुल संपत्ति 155.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही वह फिर से तीसरे नंबर पर आ गए. फिलहाल उनकी संपत्ति 155.2 बिलियन डॉलर पर है. वहीं टेस्ला और स्पेस X के मालिक  एलन मस्क अभी भी नंबर वन स्थान पर काबिज हैं. उनकी संपत्ति 273.5 बिलियन डॉलर है. गौतम अडानी साल की शुरुआत में ही देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे. इसके बाद से ही गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले हफ्ते उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया था. अडानी शेयर की जबरदस्त बढ़ोतरी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि वह जल्द ही Bernard Arnault को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. बता दें कि गौतम अडानी ऐसी करने वाले पहले एशियाई बन चुके हैं. वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो वह फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires List) में 8वें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 92 बिलियन डॉलर की है.