Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून में आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए निवेशकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में निवेशक बैठक में शामिल हुए। निवेशकों ने कहा, सरकार का प्रयास सराहनीय है। इससे निवेशकों को उपयुक्त माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समिट से सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावी होगा और समस्याओं में कमी आएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई नीतियों में बदलाव किया है। जिन नियम और कानूनों का प्रयोग नहीं हो रहा था, उनको समाप्त करने का काम सरकार कर रही है। निवेश के क्षेत्र में जो भी समस्याएं आएंगी उनको 100 फीसदी निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई नीतियां बनाई जा रही है। राज्य में उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के सबंध में जो भी सुझाव आज प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को आगे की कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत से जुड़े लोगों से समय-समय पर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई गई है। जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन पर तात्कालिक रूप से जो कार्य हो सकते हैं, वे कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। निवेश के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड में अनुकूल माहौल है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का आकर्षण तेजी से राज्य में बढ़ा है।