Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

प्रदेश में धूमधाम से मनाया जायेगा गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस धूमधाम से मनाये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया है। ज्ञातव्य है कि 22 मई, 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा ऋषिकेश में श्री हेमकुण्ड साहिब की पवित्र यात्रा के कपाट खुलने के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन करने के पश्चात गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जायेगा।