Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

इसी माह शुरू होगी देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

देहरादून, न्यूज़ आई : फ्लाईबिग कंपनी इसी माह देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए भी अपनी हवाई सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इन क्षेत्रों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। देहरादून हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा लिए काफी समय से तैयारी की जा रही है। जोकि अब अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि 15 से 20 सितंबर के बीच सेवा शुरू हो जाएगी। इस हवाई सेवा की शुरुआत पर देहरादून एयरपोर्ट में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें संभवत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।