Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान होंगी शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है। उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।

Leave a Reply