Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

विकास पुरुष, नवभारत के निर्माता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी का देव भूमि आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन: नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी 4 दिसंबर को देवभूमी उत्तराखंड आगमन हो रहा है । सासंद बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देहरादून के परेड मैदान मे देवभूमी उत्तराखंड को 18000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे व आयोजित विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है । मोदी जी उत्तराखंड को संवारने का काम निरंतर कर रहे हैं । उनके नेतृत्व मे देश व उत्तराखंड निरंतर संवर रहा है। आज विश्व मे भारत की पहचान मजबूत हुई है । विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत 125 करोड़ से अधिक वैकसीनेशन हो चुका है।
सासंद बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रैली को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है । सभी के सामुहिक प्रयास से ऐतिहासिक रैली का आयोजन होगा । मोदी जी के ओजस्वी विचारों को सुनने को उत्तराखंड की जनता इंतजार कर रही है । सभी और जोर शोर से प्रचार चल रहा है । सभी पूरे जोश के साथ तैयारी में लगे हैं । उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली मे पहुँच मोदी जी के ओजस्वी विचारों को सुने।