Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस हमें पचा नहीं पा रही, उन्हें अपनी नहीं हमारी चिंता ज्यादा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्षी दल हमें पचा नहीं पा रहा है. कांग्रेस का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और ग़ैर ज़िम्मेदाराना है. पीएम मोदी ने यह बात बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कही. संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन हंगामे के बीच प्रधानमंत्री की ओर से यह टिप्पणी आई है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमें पचा नहीं पा रही है औऱ वो जानबूझकर नकारात्मक माहौल बनाती है. जबकि सच्चाई ये है कि देश मे वैक्सीन की कोई कमी नहीं है.कांग्रेस मानती है कि सत्ता में रहना उसका अधिकार है. आम आदमी पार्टी को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी दिल्ली में 20% फ्रंटलाइन योद्धाओं को वैक्सीन नहीं लगना चिंता का विषय है.
कांग्रेस को अपने खिसकते जनाधार की चिंता नहीं है, वो सब जगह खत्म हो रही है लेकिन उन्हें अपनी नहीं हमारी चिंता ज्यादा है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम, बंगाल और केरल में हार गई फिर भी उसकी नींद नहीं खुली है.कोरोना जैसी महामारी सौ साल बाद आई है. पहले लोग बीमारी और भुखमरी से ज्यादा मरते थे. हम मानवता और कर्तव्य भावना से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को खाना खिला रहे है.