Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसा, हेली कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रप्रयाग/देहरादून, न्यूज़ आई :गौरीकुंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. मामले में आर्यन के प्रबन्धक एवं एकाउंटेबल मैनेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों को ही इस घटना के लिए जिम्मेदार माना गया है.

केदारघाटी के लिए संचालित होने वाली आर्यन एविएशन प्रालि के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) मामले में कंपनी के बेस मैनेजर विकास तोमर तथा एकाउंटेबल मैनेजर कौशल पाठक पर मुकदमा दर्ज हुआ है. रविवार सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय आर्यन कंपनी का हेलीकाप्टर गौरीकुण्ड के जंगलों में क्रेश हो गया था. जिसमें कंपनी के बेस मैनेजर एवं एकाउंटेबल मैनेजर की लापरवाही सामने आई है.

केदारघाटी गौरीकुंड क्षेत्र में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को लेकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है. प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में शवों की शिनाख्त सुनिश्चित कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं.

रुद्रप्रयाग उप जिलाधिकारी आशीष चन्द्र घिल्डियाल ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के समीप आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. परिजन किसी भी स्थिति के लिए नामित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं

इस कार्य के लिए प्रभारी तहसीलदार रुद्रप्रयाग रामकिशोर ध्यानी (मो. 9858588230) को नामित किया गया है. उनके सहयोग को लेकर राजपाल सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक, रुद्रप्रयाग (मो. 9758024578), धनपाल सिंह पंवार, राजस्व उप निरीक्षक, तिलणी (मो. 9627722295) की तैनाती की गई है.