Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

केदारघाटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन ने 1389.75 लाख की धनराशि की स्वीकृत

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्त्यमुनि में चंद्रापुरीगुगली-आसो-जयकरण-डी मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण के लिए 535.10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई 5 किमी है। इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्त्यमुनि में सारी गौचर के मध्य अलकनंदा नदी पर डबल लेन क्लास ए लोडिंग 95 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर सेतु एवं 2.50 किमी पहुँच मार्ग के नवनिर्माण के लिए 17.71 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं, राज्य योजना के अंतर्गत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 471.87 लाख की विकासखंड उखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-तयूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग(8.50 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के अतिरिक्त 365.07 लाख के विकासखंड अगस्तमुनि में अंदरगढ़ी से धारतोलियों मोटर मार्ग(4.50किमी )के सुधार एवं डामरीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है।