Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

केंद्र की योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण के लिए सोमवार को संसदीय समिति पहुंचेगी देहरादून

देहरादून, न्यूज़ आई: सिंचाई, नमामि गंगे, टीएचडीसी, एनआईएच आदि क्षेत्रों में चल रही केंद्र की योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण के लिए सोमवार को संसदीय समिति देहरादून पहुंच रही है। 30 सांसदों की यह समिति आगामी तीन दिन तक सभी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण और अधिकारियों से बातचीत करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट संसद को देगी। केंद्र के सहयोग से जो भी योजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। उनकी निगरानी संसद करती है। संसद ने इसके लिए एक संसदीय समिति का गठन किया हुआ है। सोमवार को यह समिति दून पहुंचेगी, जिसमें सांसदों के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सचिव पेयजल नितेश झा ने बताया कि जो भी योजनाएं चल रही हैं यह संसदीय समिति उनका परीक्षण करेगी। नदियों के फ्लो से लेकर सिंचाई विभाग, नमामि गंगे आदि की योजनाओं का धरातल पर परीक्षण भी करेगी। विभिन्न योजनाओं के बारे में बैठक कर अपडेट लेगी। मंत्रालयों के अधिकारी भी पहुंचेंगे। यह समिति सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट संसद को देगी।