Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा

हरिद्वार, न्यूज़ आई । होली के तुरंत बाद आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। महीना पूरा होने से पहले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा हो गया। महिलाओं का कहना है कि महंगाई के चलते रसोई घर का बजट गड़बड़ा गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
हरिद्वार में मंगलवार से रसोई गैस सिलेंडर 918.50 रुपये से बढ़कर 968.50 रुपये में मिलेगा। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से गैस उपभोक्ताओं में रोष है। महिलाओं का कहना है कि पिछले साल भी रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाते रहे। चुनाव के बाद अब फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गृहणियों का कहना है कि सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। रसोई घर में उपयोग वाले हर सामान दालें और खाद्य तेल के साथ ही सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। घरेलू सिलेंडर अब सीधे 50 रुपये महंगा कर दिया है।