Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड स्थापना दिवस: शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना, सीएम धामी बोले- जल्द आएगी महिला नीति

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जल्द महिला नीति लागू करने की घोषणा की है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला नीति तैयार हो गई है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना की भी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू करेगी। जिला स्तर पर इस तरह के आयोजन किए जाएं। यह सारी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सभी विभागों के समन्वय के साथ एक विशिष्ट कार्ययोजना बनाने का एलान किया। कहा कि देवभूमि के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार इस कार्ययोजना पर शीघ्र काम करेगी। 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए नशा मुक्त ग्राम और नशा मुक्त शहर योजना भी शुरू करेंगे। इसके तहत चिन्हित क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन देंगे।