Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

विधायक विनोद चमोली ने की एडीबी एवं पेयजल विभाग अधिकारियों संग बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई। धर्मपुर विधानसभा में सीवर कनेक्टिविटी हेतु साढे चार सौ करोड़ रूपया स्वीकृत किया गया है आज एडीबी एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बताया कि उपरोक्त में से 92 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा चुके हैं जिसमें देहरा खास की विभिन्न कॉलोनियों ओम सिटी पाम सिटी ग्रीन सिटी विद्या विहार एवं राज राजेश्वरी कॉलोनी सम्मिलित हैं।
विधायक के अनुसार उपरोक्त क्षेत्रों में शीघ्र ही सीवर लाइन खोदने का कार्य आरंभ होना है अतः इन क्षेत्रों में स्वीकृत संपर्क मार्गो को स्थगित किया गया है, जिन्हें सीवर कनेक्टिविटी के बाद आरंभ किया जाएगा। बैठक में सहायक अभियंता पेयजल निगम अरविंद चैहान ने बताया कि रिस्पना के दोनों और की कॉलोनियों से आने वाले सीवर को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा जिस हेतु 63 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। बैठक में एडीबी कंसलटेंट युद्धवीर सिंह, इंजीनियर भक्ति सैनी, अरविंद सजवान सहायक अभियंता पेयजल निगम ,सत्येंद्र कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम, पवन कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, भाजपा पार्षद सतीश कश्यप, दिनेश सती, राजपाल पयाल, आलोक कुमार, महिपाल धीमान ,राजकुमार कक्कड़, पूर्व प्रधान मथुरावाला नवीन छेत्री, ओम सिटी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा एवं भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी उपस्थित रहे।