Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे के बाद लौटे, सीएम धामी ने की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई:  मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर थे। आज सोमवार को वह लौट गए। सीएम धामी उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे भेंट की। इस अवसर पर उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम का उत्तराखंड पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की। उन्हें तुलसी की माला भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ऋषिकेश के सुंदर नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ऋषिकेश और हरिद्वार का भी दौरा करेंगे।