Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

विपिन चन्द्र मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून के पद से हुए सेवानिवृत

देहरादून, न्यूज़ आई : विपिन चन्द्र, मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून के पद से सेवानिवृत हुए। आयकर विभाग, देहरादून ने इस अवसर पर एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। गाज़ियाबाद क्षेत्र  के मुख्य आयकर आयुक्त, क्रिन्वंत सहाय, अलीगढ़ क्षेत्र के प्रधान आयकर आयुक्त, अशोक सरोहा और आयकर आयुक्त (अपील्स) देहरादून, नरेंद्र सिंह जंगपांगी समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून, सुनील वर्मा ने विपिन चन्द्र की आयकर विभाग को दी गयी उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद किया और भविष्य के लिए उन्हें और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर तूलिका चन्द्र को शुभकामनाएं दीं। विपिन चन्द्र की हाल ही में उत्तराखंड राज्य के सूचना आयोग में बतौर सूचना आयुक्त नियुक्ति हुई है और शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगें। उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल की तहसील धूमाकोट के गांव डाबरी के निवासी विपिन चन्द्र वर्ष 1987 में भारतीय राजस्व सेवा में आने से पहले भारतीय वन सेवा के अधिकारी थे। आयकर विभाग के अलावा, इन्होंने प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में बतौर संयुक्त सचिव अपनी सेवाएं दी हैं। शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक कुशल एवं प्रभावी प्रशासक के रूप में अपने विभाग में लोकप्रिय है।