Breaking News
  • वोटर आईडी नहीं तो न हों परेशान, इन 12 दस्तावेजों से भी दे सकते हैं वोट
  • सर्वाधिक सभा करने वाले स्टार प्रचारक बने उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, की 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो
  • उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान कल, EVM में बंंद होगा 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
  • सीएम धामी पहुंचे खटीमा, BJP प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए किया डोर-टू-डोर प्रचार, युवाओं से की अपील
  • लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सीएम तीरथ सिंह रावत का दून में हुआ भव्य स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के भाजपा मुख्यालय में पहली बार आगमन पर भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के तहत हजारों के संख्या में भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर नए प्रदेश अध्यक्ष व नए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रैली परेड ग्राउंड से कनक चैक ,घंटाघर प्रिंस चैक आराघर से फब्बारा चैक होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुचे।
भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ अलग ही अंदाज में किया गया। स्वागत कार्यक्रम जंहा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली से किया गया वही अलग अलग समुदायों के द्वारा भी स्वागत किया गया। सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड के स्थापना पर पुनर्विचार से प्रसन्न हुए पुरोहित समाज के लोगों ने गांधी पार्क के पास मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वहीं गढ़वाल व कुमायूं मंडल के सामाजिक संस्थाओं द्वारा पारंपरिक वेश भूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार से अधिवक्ता परिषद के द्वारा कचहरी के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा मुस्लिम महिलाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में दिख रहे अपार उत्साह व जोश से स्पष्ट हो गया है कि 2022 में प्रदेश में पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मिशन 2022 फतह का आह्वान करते हुए 2022 ,60 के पार, भाजपा सरकार बार बार का नारा दिया। श्री कौशिक ने बंशीधर भगत सांगठनिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के अंदर विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बहुत ही अच्छे रूप से किया है । श्री कौशिक ने आश्वस्त किया कि वह कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। श्री कौशिक ने अपने उद्धबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सादगी भरे जीवन का उल्लेख करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमेशा संगठन अनुसार ही कार्य करना चाहिए और संगठन आपकी स्वयं चिंता करेगा। उन्होंने कहा कि जो संगठन निर्णय ले लेता है वही श्रेष्ठ निर्णय होता है इसी भाव के साथ हम कार्यकर्ताओं के बीच में जाएंगे और उनकी समस्याओं के समाधान से लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। श्री कौशिक ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है जिनकी योजनाओं का अमल आज विश्व के अनेक देश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें केंद्र और राज्य की हरेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमेशा स्वयं से पहले देश व संगठन की चिंता करनी चाहिए संगठन स्वयं आपको आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने सौंपी है उसके लिए मैं संगठन के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के दम नेतृत्व के अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। उन्होने कहा कि हम सब को मिलकर एक साल में राज्य को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई देते और कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन से सरकार और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेगा। बंशीधर भगत ने कहा कि हम 2022 में फिर से सरकार में आएंगे और 60 से अधिक सीटों पर फतह करेंगे।
श्री भगत ने श्री कौशिक के मंत्रित्व काल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक बहुत बड़ी ओर अच्छी छाप छोड़ी है। श्री भगत ने कहा मैं पूर्ण रुप से आश्वस्त हूं कि श्री कौशिक के सशक्त नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, डॉ धनसिंह रावत, रेखा आर्य स्वामी यतिस्वरानंद, प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंन्त्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, हरबंस कपूर, खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, डॉ देवेंद्र भसीन, जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, सीताराम भट्ट , आदित्य चैहान ,रमेश चौहान आदि सभी जिला अध्यक्ष, कुंदन लटवाल, राकेश गिरी समेत सभी मोर्चों के प्रदेश आध्यक्षों सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।