Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में कार्डधारकों को विशेष खाद्यान्न सहायता दी जायेगी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर राज्य खाद्यान्न योजना के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के चलते विशेष खाद्यान्न सहायता दी जायेगी। यह सहायता पीले राशन कार्डधारकों के लिये ही मान्य होगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के दस लाख पीले राशन कार्डधारकों को तीन महीने के लिये अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। वर्तमान में साढ़े सात किलो प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न मिलता है। जिसको बढ़ाकर बीस किलो प्रतिमाह कर दिया गया है। जिसमें दस किलो चावल एवं दस किलो गेहूँ मिलेगा। जिसका मूल्य वर्तमान दरों पर ही रहेगा। जो कि गेहूँ के लिये रू0 8.60 प्रति किलो एवं चावल के लिये रू० 11.00 प्रति किलो है।
ये विशेष योजना मई, जून एवं जुलाई माह के लिये कार्डधारकों को उपलब्ध रहेगी। जिसमें कि राज्य सरकार पर कुल रू0 37.00 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व भार आयेगा । जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। मई के महीने का राशन 18 तारीख़ से वितरित होने लगेगा और शेष महीनों का राशन हर महीने की एक तारीख़ को वितरित हो जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना निरंतर जारी रहेगी। जिसमें प्रथम बार दो किलो चना दाल सभी 23 लाख राशन कार्डधारकों को मिलेगी। तत्पश्चात जो भी दालें भारत सरकार से उपलब्ध होती रहेंगी, वह आगामी महीनों में उपलब्ध कराई जायेगी।