Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने नंदयाल जिले में श्रीशैलम स्थित श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंचमुरलु (गाय के दूध, गाय के दूध से बनी दही, गाय के घी, शहद और चीनी से बना एक पवित्र मिश्रण) से भगवान का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उनके साथ रहे। आंध्र प्रदेश का मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और 52 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर की एक अनूठी विशेषता यह है कि एक ही परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्तिपीठ का सह-अस्तित्व है, जो इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अनूठा मंदिर बनाता है।