Breaking News
  • ज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्रः भाजपा विधायकों ने गिनाईं उपलब्धियां, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक वक्तव्य
  • उत्तराखण्ड विधानसभा बनी देश की पहली संवैधानिक संस्था, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन
  • प्रधानमंत्री के विजन को मिला नया विस्तारः सीमांत क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका गुलदस्ता का विमोचन किया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों तथा सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ के रूप में गौरवशाली स्थान प्राप्त है। पत्रकारिता वस्तुतः सत्ता और जनता के बीच एक सशक्त माध्यम की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को सत्ता तक और सत्ता की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का सुचारु निर्वहन करती है। इसी से देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है तथा जन मानस में राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण की भावना प्रबल होती है। मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और मीडिया की राज्य के विकास में अहम भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा भी पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की गई है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री भूपेंद्र सिंह कंडारी, श्री सुरेंद्र सिंह डसीला, श्री संदीप बडोला, श्री मनीष डंगवाल, श्री रमन जायसवाल, श्री किशोर रावत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।