Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर के निवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून, न्यूज़ आई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को हरबंस कपूर के निवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।