Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन

देहरादून, न्यूज़ आई : मेरठ से लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) जल्द चलेगी। उत्तराखंड और यूपी के बीच इस पर सहमति बन गई है। इसके लिए 7.02 करोड़ रुपये के परामर्श शुल्क को भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही मेरठ से लक्ष्मणझूला तक के 150 किमी लंबे कॉरिडोर की डीपीआर के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। इससे दिल्ली से ऋषिकेश का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस परियोजना के रूट संरेखण (अलाइनमेंट) को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 7.02 करोड़ के परामर्श शुल्क को आकस्मिकता निधि से मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद धरातल पर सर्वे का काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा।

इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री धामी इस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था, जिस पर अब केंद्र और दोनों राज्यों के बीच पूर्ण सहमति बन चुकी है।

मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक ऐतिहासिक दिशा देगा। इससे देश-विदेशी तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों को एक सुरक्षित, तेज और विश्वस्तरीय आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर समन्वय में है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अभूतपूर्व अवसर सृजित होंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply