Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

देहरादून, न्यूज़ आई : सोमवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से सुबह 10:40 बजे आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा में शामिल होकर शिव के सभी स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।