Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में त्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में केंद्र की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विषयों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply