Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

‘‘युवा चेतना दिवस’’ के रूप में मनाई जायेगी स्वामी विवेकानन्द की जयंती: सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश में इस वर्ष स्वामी विवेकानन्द की जयंती ‘‘युवा चेतना दिवस’’ के रूप में मनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द, महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया से अवगत कराया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में सांयकाल राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रहेंगे। डॉ. कुमार विश्वास, सुश्री कविता तिवारी, श्री तेज नारायण शर्मा बेचैन, श्री रमेश मुस्कान एवं श्री राजीव राज द्वारा काव्य प्रस्तुति दी जायेगी। जिला मुख्यालयों पर भी युवाओं से रोजगार, स्वरोजगार एवं राष्ट्रीय चेतना के संबंध में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। परिचर्चा के उपरांत स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पाद मुख्यमंत्री जी की ओर से युवाओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में वितरित किये जायेंगे।