Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सीएम धामी और केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअल रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। यह एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस केवल एक नई ट्रेन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच विकास, संपर्क और नए अवसरों की जीवनरेखा साबित होगी। नई रेल सेवा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रामनगर से देहरादून तक काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए संचालित होगी। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र को भी उत्तराखंड से सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका लाभ यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा के रूप में मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिकता के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। रेलवे सुरक्षा, गति, तकनीकी उन्नयन और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत और नमो भारत जैसी अत्याधुनिक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेनें देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी हैं। साथ ही रेलवे हरित और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।