Breaking News
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई

उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिक्षा को पारदर्शी और रोजगार पर केंद्रित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार आधुनिक, पारदर्शी और रोजगार पर केंद्रित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम- 2021 (National Commission for Allied and Healthcare Professions Act- 2021) के तहत उत्तराखंड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को गति देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की गई.

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने कहा उत्तराखंड जैसे पर्वतीय एवं आपदा के लिहाज से संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित, एलाइड हेल्थ वर्कफोर्स का विकास करना जरूरी है. परिषद के गठन से न सिर्फ शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि देशभर में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बैठक में परिषद के गठन, उसकी संरचना, भविष्य की आवश्यकताओं और कार्य प्रणालियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया.

साथ ही निर्णय लिया गया कि परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए ‘तलाश सह–चयन समिति’ बनाई जाएगी, जो निर्धारित योग्यताओं और अनुभवों के आधार पर नामों का चयन करेगी. स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिषद के सुचारू संचालन के लिए शुरुवाती बजट, कार्यालय संरचना, तकनीकी सहायता और मानव संसाधन की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन जल्द से जल्द शुरू कर सके.