Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

समूह-ग की 12 परीक्षाएं अब यूकेएसएसएससी कराएगा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से हटाई गई परीक्षा की जिम्मेदारी

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य सरकार ने अब समूह-ग की परीक्षाएं उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग से हटाकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सौंपी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोक सेवा आयोग से समूह-ग की 12 परीक्षाएं वापस लेकर यूकेएसएसएससी को सौंप दी गई है। इन परीक्षाओं का संचालन अब यूकेएसएसएससी करेगा। गौरतलब है कि पूर्व में ये परीक्षाएं यूकेएसएसएससी ही करता था लेकिन पिछले वर्ष नकल माफिया प्रकरण के बाद से सरकार ने इन परीक्षाओं को कराने का जिम्मा उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दिया था। group c exams transferred to uksssc from ukpcs