Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके तहत 492 अभ्यर्थियों को आयोग ने चुना है, जिनकी अब शारीरिक मापजोख परीक्षा होगी। आयोग इसकी तिथियां जल्द घोषित करेगा। आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट आए हैं, उन्हें शारीरिक मापजोख परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आयोग जल्द ही तिथि, स्थान और समय की सूचना अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बीच इस परीक्षा पर भी पहले संदेह था। आयोग ने इसकी जांच कराई थी। परीक्षा सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई थी।