Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने भेंट की मुलाकात

देहरादून,न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।