Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

उत्तरकाशी धराली में जल’प्रलय’ ने मचाई तबाही

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तरकाशी जिले के धराली में आज दोपहर को बादल फटा. जिसके कारण खीरगंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई. रौद्र रूप में आई खीरगंगा नदी ने धराली के पूरे बाजार को अपनी चपेट में लिया. सुबह तक धराली को ये बाजार खुशनुमा माहौल से गुलजार था. हल्की बारिश की बूंदें, ठंडा मौसम इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था, मगर दोपहर के बाद कुछ ही सेकेंड में जलप्रलय की घटना ने धाराली बाजार का नक्शा ही बदल दिया .

धराली बाजार के ताजा हालतों की बात करें तो यहां चारों ओर बर्बादी के निशान हैं. धराली बाजार के होटल, घर मलबे में दबे हुये हैं. चारों ओर राहत बचाव कार्य के शोर के बीच एक अलग सी वीरानी से छाई हुई है. ये वीरानी चीख चीखकर कुछ ही घंटों पहले आई आपदा की कहानी बयां कर रही है.

धराली बाजार अब सिर्फ एक मलबे का ढेर बनकर रह गया है. इस मलबे के ढेर में कई सपने, यादें दबी हैं. कई लोगों के अपने भी अभी भी इस मलबे के ढेर में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. जिसके लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें लगी हैं.