Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

हादसे पर उत्तराखंड भाजपा ने जताया दुख, पार्टी के सभी कार्यक्रम किए रद्द

देहरादून, न्यूज़ आई: अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने दुख व्यक्त किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विमान हादसे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाएं। इनमें जो कार्यक्रम वर्तमान में संचालित हो रहे होंगे, उन्हें दुर्धटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही समाप्त कर दिया गया है। वहीं, इसी क्रम में आज जिला मुख्यालयों में होने वाले शेष इन्फ्लूएंसर मीट एवं अन्य कार्यक्रम  को रद्द किया गया है। यह सभी सांगठनिक कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के अगले निर्देशों तक स्थगित रहेंगे।