Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : 5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का भी भ्रमण करेंगे। युवा महोत्सव के प्रत्येक दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं अग्रोप्रोड्क्ट आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूज़न फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के साथ परिचर्चा की जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ही करेंगे। इस दिन उनके हाथों विवेकानंद यूथ अवार्ड का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 12 से 16 जनवरी तक नासिक महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवा महोत्सव के विजेता उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे।